
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर । मैंने पिछले साल ही अपने क्षेत्र के लोगों से वादा किया था कि छठ मैया का आदेश होगा तो अगले वर्ष प्रखण्ड के सभी 28 पंचायतों में एक छठ घाट को आदर्श छठ घाट बनाउंगा जहाँ साफ—सफाई, प्रकाश, महिला व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम, के साथ मनोरंजन आदि की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
जिले के उजियारपुर प्रखण्ड स्थित भगवानपुर कमला निवासी लोकप्रिय व बहु चर्चित समाजसेवी भाई राजू साहनी ने एक वीडियो संदेश जारी कर उक्त बातें कही है। उन्होंने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से छठी मइया का आदेश मिल गया लगता है। इस वर्ष छठ पूजा के अवसर पर प्रखण्ड के सभी पंचायत में एक छठ घाट पर व्रतियों और श्रद्धालुओं केलिए सारा प्रबंध करुंगा।
विधानसभा चुनाव नहीं लडने के फैसले के बाद पहली बार अपने समर्थकों, प्रशंसकों व मतदाताओं को संबोधित करते हुए श्री सहनी ने भरपूर प्यार देने, उन पर भरोसा करने और जोरदार समर्थन करने के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया और निहायत ही अपरिहार्य व व्यक्तिगत कारणों से चुनाव नहीं लड़ने की जानकारी दी।
साथ ही उन्होंने किसी तरह के अफवाह पर भरोसा नहीं करने की अपील करते हुए श्री साहनी ने कहा कि, मेरी सेवा या सहायता चुनाव केलिए नहीं थी, मैं आपका बेटा था, और रहुंगा, आपके हर तकलीफ और मुश्किल में पहले की तरह हमेशा आपके साथ खडा़ रहुंगा। मेरी सेवा या सहायता पहले की तरह हर जरूरतमंद परिवार केलिए उपलब्ध रहेगा।
उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र का समुचित विकास मेरा एकमात्र लक्ष्य है और रहेगा। जहाँ आपकी जरूरत होगी आपका बेटा, आपका भाई आपके लिए हमेशा खड़ा रहुंगा।
बताते चलें कि अभाव से लड़ने के लिए असम जा कर शुन्य से शिखर तक का सफर तय करने वाले भाई राजू विगत कई सालों से अपने कार्य क्षेत्र असम और अपने पैतृक गांव कमला स्थित छठ घाट पर साफ सफाई, साज सज्जा, प्रकाश, चेंजिंग रूम, मनोरंजन आदि का व्यापक प्रबंध करते आ रहे हैं।
इतना ही नहीं क्षेत्र में मुश्किल वक्त और मुसीबत से जूझ रहे परिवार के साथ खड़े रह कर उनकी हर संभव मदद करते रहे हैं।