
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। चुनाव लोकतंत्र का सबसे बडा राष्ट्रीय महापर्व है और मतदान सबसे बडा संवैधानिक अधिकार है। आसन्न चुनाव में अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनििश्चत करने को लेकर प्रशासनिक कवायद के तहत जिले भर में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदानके प्रति लोगों को जागरूक कराने का सिलसिला जारी है।
इसी क्रम में मंगलवार को होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के बच्चों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस क्रम में सबसे बडे राष्ट्रीय एवं संवैधानिक महापर्व के महत्व को दर्शाते पोस्टर व पेंटिंग हाथों में थामें बच्चों ने तिरहुत ऐकेडमी रोड, शिक्षा भवन के पास स्थित सोनबरसा चैक पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
नाटक का मुख्य उद्देश्य लोगों को मतदान और मतदान के संवैधानिक अधिकार के प्रति जागरुक करना है। कार्यक्रम की मुख्य संचालिका सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका कुमारी विभा कुमारी ने बच्चों का मार्गदर्शन किया तथा आदया कश्यप और कविता कुमारी ने मुख्य उद्घोषक की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर कल्याणपुर ब्लॉक के सी.डी.पी.ओ कुमारी उर्वशी ने अपने संबोधन में बच्चों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति शानदार और प्रभावाशाली रही।
नाटक की मुख्य भूमिका में हिमांशु, धर्मेंद्र, तान्या, केशव, ऐश्वर्य, अभिनव, अंकित, उज्जवल, स्वानी लक्ष्मी ने मुख्य भूमिका निभाई तथा सभी मतदाताओं को निवेदन पूर्वक संदेश दिया की अपने मत अधिकार का सही दिशा मे उपयोग करे तथा यह नारा लगाते हुए कहा कि जन जन का ये नारा है मतदान करना अधिकार हमारा है”। देश को सम्पूर्ण विकसित बनाने में हम सभी को इसी तरह निरंतर प्रयास जारी रखना होगा।