
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। जिलास्तरीय तायक्वाँडो प्रतियोगिता में राज इंटरनेशनल स्कूल के तीन बच्चों ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। जिसमें अंडर 17 वर्ग के छात्र जतिन, क्लास-9जी, यशवंत, क्लास-9जी एवं सुशांत, क्लास-7जी ने स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।
इस बाबत जानकारी देते हुए राज इंटरनेशनल के निदेशक सह समस्तीपुर तायक्वाँडो एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सूर्य शेखर प्रसाद मंडल ने बताया कि अब, ये तीनो अगले चरण में छात्र प्रमंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने दरभंगा जायेंगे। साथ ही श्री मंडल ने तीनो बच्चों तथा तायक्वाँडो के कोच कौशल कुमार को भी इस सुनहरी सफलता केलिए बधाई दी हैं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि वो दिन लद गये जब कहा जाता था खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब, पढोगे लिखोगे बनोगे नवाब। आज के दौर में यह कहावत बेमानी हो गई है। अब तो वह दौर है जिसमें कहा जाता है कि
पढो या खेलो सिद्दत से कुछ भी करो बन जाओगे नवाब,
बस लक्ष्य हासिल करने की एक जिद तो पाल कर देखो जनाब।
उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी अब असीम समभावनाये हैं। आवश्यता है सिर्फ लगन, एवं लक्ष्य हासिल करने की जिद पालने की।
इस कामयाबी से गदगद विद्यालय के प्राचार्य डॉ. उज्जवल सिन्हा ने तीनों बच्चों एवं उनके माता- पिता को बधाई दी है, तथा बच्चों को अपने इच्छित क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।
डॉ. सिन्हा आगे कहा कि, कुछ कर गुजरने की जिद पालो तो एक दिन बन नवाब जाओगे। क्योंकि हमारे मुख्यमंत्री ने खेल को भी रोजगार परक बना दिया है और कहा है कि, मेडल लाओ और नौकरी पाओ। उनके इस घोषणा के अंतर्गत अभी बिहार के 87 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिलने जा रहा है। वहीं बच्चों के गोल्ड मेडल जीतने पर विद्यालय के शिक्षकों तथा समाज के लोगों में हर्षोल्लास का माहौल है।