
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राजनयिक मनोज भारती ने समस्तीपुर प्रधान डाकघर के पूर्व जनसम्पर्क निरीक्षक डॉ० शैलेश कुमार सिंह को जन सुराज विचार मंच का जिला प्रमुख नियुक्त किया। बुधवार को पटना के बिहार सत्याग्रह आश्रम में आयोजित एक कार्यक्रम में समस्तीपुर जिले में अपनी सक्रिय कार्य शैली से विशिष्ट पहचान बनाने और सामाजिक कार्यों में बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लेने वाले डॉ शैलेश कुमार सिंह को श्री भारती ने जिला प्रमुख का मनोनयन पत्र सौंपा।
साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की कि डॉ० सिंह के नेतृत्व में मंच काफी मजबूत होगा तथा जन सुराज के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना संभव हो पायेगा। कार्यक्रम के अंत में समस्तीपुर विचार मंच के नव – नियुक्त जिला प्रमुख डॉ० शैलेश कुमार सिंह ने इसके लिए जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, युवा प्रदेश अध्यक्ष आनंद मिश्रा समेत समस्त जन सुराज परिवार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि कार्यक्रमों और जन सम्पर्क के माध्यम से जन सुराज पार्टी की नीतियों उद्देश्य, विचार व कार्यक्रमों को जन – जन तक पहुँचाने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। इसकी जानकारी मिलने पर डॉ० सिंह को बधाई देने वालों का तांता लग गया। इन बधाई देेने वालो में डॉ० मिथिलेश कुमार, रौशन चैधरी विभूति कुमार, आदि शामिल थें।