
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । राॅयल इन्फील्ड अपने शानदार एवं आकर्षक फीचर्स के साथ-साथ खूबसूरत रंगों के कारण आज भी नई पीढी की पहली पसंद हैं। इसका रोड ग्रीप और दमदार इंजन वर्षों से हर वर्ग एवं हर आयू के लोगों को रिझा रहे हैं।
शनिवार को जिले के दलसिंहसराय डैनी चैक स्थित आदित्य मोटर्स में आयोजित तीन दिवसीय मेगा सर्विस कैंप का उद्घाटन करते हुए रालोमों नेता प्रशान्त पंकज ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले इस सर्विस कैंप से बहुत लोगों को लाभ होगा। जिससे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश जायेगा।
बताते चलें कि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आदित्य मोटर्स के डैनी चैक स्थित शो रूप पर पधारे अतिथियों ने सबसे पहले भाजपा दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा के नेतृत्व में आगत अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर मेगा सर्विस कैंप का विधिवत उद्घाटन किया।
तदुपरांत शो रूम के मालिक मनीष झा ने तमाम अतिथियों का मिथिला की परंपरा के अनुसार शाॅल, पाग, पुष्प गुच्छ आदि से स्वागत किया। इस अवसर पर श्री झा ने कहा कि समय समय पर मोटर वाहन की सर्विसिंग कराते रहना चाहिए। नियमित देखभाल से कोई भी मोटर चालित वाहन परेशान नहीं करते।
विदित हो कि यह मेगा शिविर 13 सितंबर से 15 सिंतंबर तक चलेगा। इस अवधि में महज 399 रूपये के मामूली लेबर चार्ज के साथ बुलेट की पूरी सर्विसिंग की जायेगी। मौके पर समस्तीपुर शो रूम के प्रबंधक मनीष कुमार कमलकांत राय, मनोहर सिंह, ऋषि व्यास, धीरज कुमार, कार्तिक कुमार, मुन्ना झा सहित सैकडो लोग मौजूद थे।