
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित, ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से, जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 13 से 17 सितम्बर, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार
पूर्वानुमान की अवधि में आसमान में मध्यम बादल छाये रह सकते हैं। पूर्वानुमानित अवधि में मानसून के सक्रिय बनने से उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
16-17 सितम्बर में सिवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर दरभंगा सीतामढ़ी पूर्वी एवं पश्चिम चम्पारण जिलों के अनेक स्थानों पर मध्यम से थोड़ा अधिक वर्षा होने का अनुमान है। इन जिलों के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच तथा न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिपी सेल्सियस के आस-पास सह सकता है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 5 से 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने की संभावना है।