
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । अगले पांच दिनों में तेज हवा के साथ कई जगहों पर हल्की वहीं कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कई जगहों पर बिजली गिरने के भी आसार हैं।
जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा,एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से विश्वविद्यालय के जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 14 सितम्बर, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि के दौरान उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे।
इस बाबत जानकारी देते हुए डाॅ अब्दूल सत्तार ने बताया कि उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर अगले 2-3 दिनों में हल्की वर्षा होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा भी हो सकती है। वर्षा के दौरान तेज हवा और कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 20 से 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 95 प्रतिशत के आसपास तथा दोपहर में 60 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है।
पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 12 से 15 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने की संभावना है।