
ओईनी न्यूज नेटवर्क
Oini24 समस्तीपुर। बिहार राज्य शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ, पटना के आह्वान पर शहर के संत कबीर महाविद्यालय, के प्राचार्य कार्यालय के समक्ष शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।
इस दौरान लिखित रूप से दिए गए मांग पत्र में महाविद्यालय के कर्मचारियों का नाम पोर्टल पर चढ़ाने, आंतरिक आय की 70 प्रतिशत राशि कर्मचारियों को मासिक वेतन के रूप से देने, सेवा पुस्तिका तथा इपीएफ खुलवाने साथ ही विगत अनुदानों को शीघ्र एकमुश्त आवंटित करने की मांग की गई है।
इस अवसर पर प्रो. रेवती रमण यादव ने कहा कि आज भी महाविद्यालय के कर्मचारियों के बीच आंतरिक कोष से 70 प्रतिशत राशि भुगतान नहीं किया जाता है। जबकि राज्य सरकार, माननीय उच्च न्यायालय और विश्वविद्यालय बार-बार अविलंब आंतरिक आय की 70 प्रतिशत राशि कर्मचारियों को भुगतान करने का निर्देश दिया जाता रहा है।
इसी प्रकार बरसों से पोर्टल पर नाम चढ़ाने की बात कही जा रही है परंतु आज तक किसी कर्मचारी का नाम पोर्टल पर नहीं चढ़ाया गया है। वहीं कर्मियो ंने प्राचार्य और शासी निकाय से यथाशीघ्र सभी कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका और कर्मचारी भविष्य निधि खाता खुलवाने की मांग की। कहा कि इसके बिना किसी भी कर्मचारी का कोई अस्तित्व नहीं है।
इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, प्रो. दिलीप कुमार पाण्डेय, प्रो. रामलोचन महतो, प्रो. चित्त नारायण यादव, प्रो. संजय कुमार, प्रो. सुरेंद्र प्रसाद यादव, प्रो. मिथिलेश कुमार, डॉ. आशुतोष कुमार प्रो. दिनेश कुमार, डॉ.मोहम्मद रिजवान, प्रो. ब्रह्मदेव यादव, प्रो. रामचंद्र राय प्रो. विजय कुमार झा, डॉ. अरुण कुमार, प्रो. सुमन्त कुमार, प्रो. कुमकुम कुमारी, प्रो.हेमलता कुमारी, प्रो. सुनीता कुमारी, चन्द्र शेखर राय, राजेश्वर राय, मो. शमी अहमद, लक्ष्मी नारायण राय ,महेश राय, भुवनेश्वर राय, मीना कुमारी, सबिता कुमारी, उषा कुमारी, अमरेन्द्र चैधरी आदि शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण भी मौजूद थे।