
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
ओईनी। पूसा प्रखण्ड के ओईनी स्थित अल्यूमीनियम फैक्ट्री के निकट स्थित आम के बगीचे में क्राइम की योजना बना रहे बदमाशों को पुलिस ने देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार ओइनी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धावा बोल कर गुरुवार को अपराध की योजना बना रहे तीन युवकों को एक देशी कट्टा एवं दो गोली के साथ दबोच लिया।
हलांकि इस क्रम में एक बदमाश भागने में सफल हो गया। गिरफ्तार तीन बदमाशों की पहचान क्रमशः वैनी निवासी मो अजहर के 26 वर्षीय पुत्र मो ऐहतेसाम, मो सैयूम का पुत्र शाहिद एवं गणेश राम के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है।
मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के निशानदेही पर फरार युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। छापेमारी दल में श्री गौरव के अलावा एएसआई रविंद्र सिंह व सशस्त्र बल शामिल थे।
1 Comment
We stumbⅼed over here by a different web page and tһought I might as well check things out.
I like what I see so i am just following you.
Look forward to exploring yoᥙr web pɑge for a second time.