
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर। अगले 5 दिनों में सामान्य से बारिश होने की सम्भावना है। इस बाबत जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 30 अगस्त से 03 सितम्बर, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार
पूर्वानुमानित अवधि में आसमान में हलके से मध्यम बादल देखे जा सकते है। इस अवधि में सामान्य से कम वर्षा होने की सम्भावना है। 30-31 अगस्त को अनेक स्थानों पर विशेष रूप से तराई के क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। मैदानी भागो में कही – कही हल्की वर्षा हो सकती है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85-95 प्रतिशत के आसपास तथा दोपहर में 40-45 प्रतिशत रहने की संभावना है।
पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 12 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्वा हवा चलने की संभावना है।