ओईनी न्यूज नेटवर्क।
विभूति कुमार
समस्तीपुर। जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के धुरलख पंचायत के साजनपुर गांव में सरस्वती पूजा के विसर्जन के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। जिसमें थानाध्यक्ष निरंजन कुमार, एएसआई अफरोज आलम व सिपाही शिवम कुमार चोटिल हो गये। हलांकि पुलिस ने हमले में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि सरस्वती पूजा के विसर्जन में अपने क्षेत्र में घूम रहे थे, इसी बीच साजनपुर के पास पुलिस को देखते ही नशे की हालत मे एक युवक ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लगा। जब पुलिस गाड़ी रोककर पुलिस बल उतरकर युवक को पकड़ लिया और गाड़ी में बैठाने लगा। इसी बीच भीड़ जुट गई और पकड़े गये अभियुक्त को छुराने लगा व पकड़ाये हुए युवक ने थानाध्यक्ष के कमर से पिस्टल छीनने का प्रयास कर रहा था। जब पीछे से पुलिस की अन्य गाड़ी आते देख सब लोग भागने लगा और इसी बीच ईंट फेकने लगा। जिसे थानाध्यक्ष निरंजन कुमार, जमादार अफरोज आलम व सिपाही शिवम कुमार चोटिल हो गये।
वही पुलिस ने पकाड़ाये हुए युवक का पीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण कराया वहां डाक्टर ने नशे में होने की पुष्टि की। वही थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस बल को पीएचसी में लाकर इलाज कराया गया। गिरफ्तार युवक नीरज सहनी साजनपुर गांव के रहने वाला बताया गया है। पकड़े गये युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।