
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । लीडर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, समस्तीपुर में माँ सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के साथ बसंतोत्सव का प्रथम त्योहार बसंत पंचमी के तहत दो दिवसीय सरस्वती पूजा कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्ष, मोनी रानी, सहित सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्रों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की और तत्पश्चात मूर्ति का विसर्जन किया गया।
संस्थान में 3 फरवरी को माँ सरस्वती पूजा का आयोजन पूरे विधि-विधान से किया गया था। इस कार्यक्रम में परिसर को रंगोली और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। छात्रों और शिक्षकों द्वारा भजन, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मूर्ति के सामने विधिपूर्वक पूजा और हवन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने श्रद्धा पूर्वक भाग लिया था।
इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्ष, श्रीमती रानी ने कहा, ‘‘लीडर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, समस्तीपुर में हम एएनएम, जीएनएम और बी.एससी नर्सिंग जैसे प्रतिष्ठित कार्यक्रमों की पेशकश कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों को सशक्त बनाना और छात्रों के उज्जवल भविष्य की नींव रखना है।‘‘
संस्थान में आयोजित इस पूजा कार्यक्रम ने छात्रों और कर्मचारियों में आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना को और मजबूत किया। इस अवसर पर सभी ने मिलकर माँ सरस्वती से आशीर्वाद लिया और उनके मार्गदर्शन में शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छूने का संकल्प लिया।