
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । शहर के गौरव धर्मपुर स्थित केशव चंद ज्ञान निकेतन परिसर में जश्न का माहौल था, हर तरफ रंग बिरंगे परिधान में सजे बच्चों के हर्ष किलोल उत्सवी माहौल को मनमोहक बना रहे थे। अवसर था बसंतोत्सव के प्रथम त्योहार सरस्वती पूजा का।
इस अवसर पर केशवचन्द ज्ञान निकेतन में वार्षिकोत्सव संकल्पम 3.0 का समारोह पूर्वक आयोजन किया गया जिसका विशिष्ट अतिथि एसपी हेडक्वार्टर कृष्ण कुमार दिवाकर, डॉक्टर निशांत कुमार, डॉ अमलेंदु कुमार पांडेय, डॉ अजय कुमार पांडेय, विद्यालय के संस्थापक राम कुमार तिवारी, सेक्रेटरी रविकांत कुमार तिवारी प्रिंसिपल श्रुति सौम्या और विद्यालय के अन्यय शुभचिंतक साधना कुमारी और मंगलेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री दिवाकर एवं डाॅ निशांत ने बच्चों को जीवन का लक्ष्य तय कर मेहनत कर सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया। वहीं डॉ अजय कुमार पांडेय एवं डाॅ अमलेंदु कुमार पांडेय ने मुख्य अतिथि द्वारा कहे गए बातों पर विस्तार से प्रकाश डाला और बच्चों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम संकल्पम 3.0 का संचालन ललन कुमार तरुण के निर्देशन में संगीत और नृत्य शिक्षिका नेहा कुमारी एकता वर्मा एवं अंकित वर्मा ने किया।
इस कार्यक्रम में लगभग 300 बच्चों ने संगीत, नृत्य, टॉक शो, ड्रामा, भाषण आदि का प्रदर्शन कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय में सत्र 2025-26 केलिए रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क रखा गया था जिसमें लगभग 250 बच्चों ने अपना नामांकन कराया।