
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि का एक छात्र विगत पांच दिनों से लापता है। विवि प्रशासन द्वारा काफी खोजबीन करने के बावजूद छात्र का पता ठिकाना नहीं मिला तो छात्रावास के वार्डन नवनीत कुमार एवं छात्र के सगे भाई आदित्य पाण्डेय के आवेदन पर सनहा दर्ज किया गया है।
- पूसा थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने इस बाबत पूछे जाने पर बताया कि गायब छात्र उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के चनुकी बाजार ग्राम (मझौलिया राज) निवासी रघुवंश पाण्डेय का पुत्र अनुपम पाण्डेय (26) बताया गया है। वह केंद्रीय विश्वविद्यालय पूसा के फूड टेक्नोलॉजी संकाय का छात्र था और उसका इलाज चल रहा था।
विवि से मिली जानकारी के अनुसार बीते एक फरवरी से ही गायब है। छात्रावास के वार्डन एवं छात्र के सगे भाई के आवेदन के आलोक में सनहा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सीडीआर समेत अन्य आवश्यक करवाई की जा रही है।