ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । अगले 5 दिनो में तापमान मे वृद्धि होगी मगर पछिया हवा के कारण कनकनी का अहसास जारी रहेगा। इस बाबत जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से मौसम परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 05-09 फरवरी तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते है।
हालाकि पूर्वानुमानित अवधि में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है। इस पूर्वानुमानित अवधि में लगातार पछिया हवा, 8 से 10 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है।