
Oini News Network
ओईनी 24 डेस्क समस्तीपुर। समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रूपनारायणपुर बेला में सुप्रसिद्ध चिकित्सक व समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने घर-घर जाकर जनता से संवाद स्थापित किया।
अभियान में सैकड़ों उत्साही समर्थकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया सभी ने एक स्वर में डॉ. सिंह के सामाजिक कार्यो की सराहना करते हुए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र में बदलाव लाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर डॉ. सिंह ने कहा कि जनता का स्नेह व समर्थन ही हमारी शक्ति है और वह हमेशा क्षेत्रवासियों के सुख-दुख में सहभागी रहेंगे। जनसंपर्क अभियान के बाद डॉ. सिंह ने क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा अनुकूल राय और वैभव सूर्यवंशी ने न सिर्फ समस्तीपुर, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। आप सभी भी मेहनत कीजिए, हमें आपसे भी पूरी उम्मीद है कि एक दिन आप लोग भी देश के लिए खेलेंगे और समस्तीपुर का नाम ऊंचा करेंगे।