कृष्णा इन्स्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पारामेडिकल साइंसेज, में सरस्वती पूजा समारोह पूर्वक आयोजित

ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला में स्थापित राज्य के प्रसिद्ध पारामेडिकल, नर्सिंग एवं फार्मेसी कोर्स में प्रशिक्षण देने वाली संस्थान कृष्णा इन्स्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग एण्ड पारामेडिकल साइंसेज, सिंघिया खुर्द, पो०-सिंघिया खुर्द, थाना-कर्पूरीग्राम, जिला- समस्तीपुर- 848113 में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राएँ द्वारा बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना पूरी आस्था और उत्साह के साथ की गई। इस क्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना के बाद संस्थान के छात्र-छात्राओं ने शिक्षा की देवी माँ सरस्वती का आशीर्वाद लेकर भजन और विविध गीतों से सजी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर संवाददाताओं से बात करते हुए संस्थान के प्रबंध निदेशक एसके मंडल ने बताया कि इस संस्थान में नामांकन के लिए प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। सत्र 2025 में नामांकन लेने हेतु प्रवेश परीक्षा हेतु कैलेंडर जारी कर दिया गया है, जिसके अनुसार राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है. एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि 23 अप्रैल 2025, प्रवेश परीक्षा की तिथि 27 अप्रैल 2025, परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथि 13 मई 2025 एवं दस्तावेज सत्यापन और लामांकन हेतु साक्षात्कार 19 मई 2025 से प्रारंभ होगा।
श्री मंडल ने बताया कि इस प्रवेश परीक्षा में समिल्लित छात्र-छात्राओं के रिजल्ट प्रकाशन के बाद मेधासूची के आधार पर संस्थान में नामांकन होगा। यहाँ संचालित सभी कोर्स जैसे कि बी०एस०सी० नर्सिंग, जी०एन०एम०, ए०एन०एम०, बी० फार्म, डी० फार्म, बैचलर ऑफ हॉस्पिटल मैनेजमेंट, बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी, बैचलर ऑफ ऑक्यूपेशनल थेरेपी, डी०एम०एल०टी०, ओ०टी० अस्सिटेंट एवं ड्रेसर कोर्स में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को संस्थान का पूरा ट्यूशन फीस में छूट दी जाएगी एवं द्वितीय स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को आधी ट्यूशन फीस की छूट दी जाएगी।
इस राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा-2025 में मैट्रिक या इंटर पास विधार्थी अपना भाग्य आजमा सकते है। परीक्षा में समिल्लित होने के लिए आवेदन फॉर्म हमारे वेबसाइट पर ऑनलाइन के माध्यम से जमा कर सकते है। प्रवेश परीक्षा का शुल्क 200 रूपये रखा गया है। विशेष जानकरी के लिए 0612-2283169, 9771347996, 9341072401 पर सम्पर्क कर सकते हैं।