
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । आरबी कॉलेज केन्द्र पर इंटर परीक्षा में पहले दिन लगभग 66 छात्राओं पर लाठी चार्ज मामले में एक नया मामला प्रकाश में आया है जब माले नेता अमित कुमार ने मामले की छानबीन की।
माले नेता ने संवाददाता को बताया कि निर्धारित समय 9 बजे के कुछ मिनट बाद पहुंचने के कारण छात्रायें परीक्षा से वंचित कर दी गयी। गेट पर तैनात कर्मियों के कारण छात्राओं को देरी हुई, तो परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया गया। जिससे आक्रोशित छात्रायें परीक्षार्थी गेट के ग्रिल पर चढ़ कर उसमें लगा जंजीर तोड़कर अंदर जाने लगे। पुलिसकर्मियों द्वारा रोका गया तो छात्राओं ने हंगामा शुरु कर दिया। इसके बाद गेट पर मौजूद पुलिस ने लाठी भांजा तो हंगामा और बढ़ गया। जैसे तैसै कुछ छात्राओं ने सेंटर में प्रवेश कर लिया। लेकिन बहुत सारी छात्राओ को बाहर गेट पर रोक दिया गया।
केंद्रधीक्षक अमित कुमार ने बताया था कि जो 9 बजे के बाद आये थे उन्हे प्रवेश नही दिया गया। इस मामले में भाकपा माले नेता अमित कुमार ने अपने सहयोगियो की मदद से घटना की छानबीन की तो पता लगा कि छात्रायें समय से ही केन्द्र पर पहंुची थी। उक्त केन्द्र पर दो प्रवेश द्वार हैं जो छात्राओं को नहीं पता था। वे जिस गेट पर पहुंची वहां तैनात कर्मियों ने उन्हें दूसरे गेट से आने को कहा। दूसरे गेट पर जाने में उन्हें करीब 2 मिनट की देरी हो गई। उक्त जानकारी मिलने के बाद माले नेता श्री अमित ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि गेट पर तैनात उन कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई करें पदाधिकारी जिनके गलत निर्देश के कारण छात्राओं की परीक्षा छूटी और उन छात्राओं केलिए विशेष परीक्षा का आयोजन किया जाय। वरना उन छात्राओं केलिए आंदोलन करना हमारी मजबूरी होगी।