
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । इस वर्ष अब तक सिर्फ 50.2 मीमी वर्षा दर्ज की गई है। जो विगत 5 वर्षो की तुलना में सबसे कम है। उक्त जानकारी देते हुए डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, के मौसम वैज्ञानिक सह जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन के नोडल पदाधिकारी डाॅ अब्दुल सत्तार ने बताया कि तराई के क्षेत्रों में बारिश हो रही है। शेष इलाकों में अगामी 30 जून के बाद हालात में बदलाव के आसार दिख रहे हैं।
इस बाबत ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगले 2 जुलाई तक के मौसम पुर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिनों में कोई अच्छी वर्षा की सम्भावना नहीं है।
कही- कही हल्की वर्षा हो सकती है। हलाकि, 30 जून -1 जुलाई क आस पास अनेक स्थान पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 30 जुलाई को पूर्वी तथा पश्चिम चम्पारण के जिलों में अच्छी वर्षा हो सकती है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 से 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 15 कि0मी0 प्रति घंटा की रफ्तार से अगले 2 दिनों तक पूर्वा उसके बाद पछिया हवा चलने का अनुमान है।