
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। जिले के रोसड़ा स्थित यूआर काॅलेज के प्राचार्य प्रो. (डाॅ) घनश्याम राय तीसरी बार कुलसचिव बनाये गये हैं।
बुधवार को महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति के सचिवालय द्वारा जारी उक्त आशय की अधिसूचना के मुताबिक इस बार उन्हें मुंगेर विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है।
बताते चलें कि इसके पुर्व डाॅ राय पुर्णिया विश्वविद्यालय एवं नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय में कुलसचिव पद की शोभा बढा चुके हैं। डाॅ राय की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में हर्ष और मायूसी का माहौल व्याप्त है।
इस उपलब्धि केलिए महाविद्यालय के सहकर्मियों के साथ-साथ देश भर से डाॅ राय के इष्ट मित्रों, प्रशंसकों व उनके जानने-चाहने वालों ने उन्हें बधाई दी है।