
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । आने वाले 5 दिनों में प्रचंड धूप और भीषण गर्मी परेशानी का सबब बनेगा। इस दौरान आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 14 मई, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार
अगले 5 दिनों में आसमान प्रायः साफ रहने का अनुमान है एवं उत्तर बिहार के जिलों में मौसम के शुष्क रहने के साथ-साथ गर्म दिन बने रहने की सम्भावना है। इस दौरान हवा में अधिक मात्रा में नमी रहने के कारण गर्मी का एहसास ज्यादा हो सकता है।
इस अवधि में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 29-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 3 से 10 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की सम्भावना है तथा 13-14 मई के आसपास पुरवा हवा भी चल सकती है।
सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 25 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है।