
ओईनी न्यूज नेटवर्क
पूसा। शान्ति समिति के नाम पर सिर्फ खाना पूरी की जाती है, जिस कारण यह बैठक उद्देश्यहीन हो चला है। भाकपा माले नेता अमित कुमार ने पूसा थाना परिसर में सरस्वती पूजा, शबे बरात, और महाशिवरात्रि को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक संपन्न होने की जानकारी मिलने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उक्त बातें कही। हलांकि शांति समिति की बैठक आयोजित होने की सूचना नहीं मिलने पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रखंड अध्यक्षों ने भी खासी नाराजगी जताई है। बताते चलें कि मंगलवार को संपन्न पूसा थाना परिसर में अंचलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक की जानकारी विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुखों व संवाददाताओं को नहीं दी गयी थी। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा पूसा मंडल के अध्यक्ष रंजीत शर्मा ने कहा है कि लंबे समय से शांति समिति के बैठक की सूचना नहीं दी जा रही है। जबकि पूर्व में थाना अध्यक्ष उचित माध्यम से बैठक की पूर्व सूचना देते थे। वहीं माले प्रखण्ड सचिव सह जिला कमिटी के सदस्य अमित कुमार ने कहा कि लंबे समय से बैठक की सूचना नहीं मिल रही है। इससे पिपुल फ्रेंडली का दम भरने वाली पुलिस और समाज के बीच दूरी बढने लगी है। विभिन्न थानों में आयोजित होने वाली शान्ति समिति की बैठक कुछ गिने चुने चहेते लोगों के साथ बैठ कर चाय पानी के साथ खानापूरी तक सिमट कर रह गया है जिससे विभिन्न अवसरों पर प्रशासन और समाज के बीच एक संवाद स्थापित नहीं हो रहा है। प्रतिक्रिया सामने आते ही थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने सक्रियता दिखाते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से माना कि चूक हुई। साथ ही शीघ्र एक बैठक बुला कर गेट टूगेदर करने की बात कही है।