ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर। विधायक के शिकायत पर जांचोपरांत कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पुर्व प्रधानाध्यापक सहित 5 शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी को लिखे इस आशय के पत्र में उन्होंने लिखा है कि सदस्य बिहार विधान सभा सह अतिरिक्त संसाधन समिति मोरवा से प्राप्त शिकायत आवेदन के आलोक में दिनांक-25.01.2025 को ़प्लस 2 जनता उच्च विद्यालय बाजितपुर करनैल, प्रखंड-मोरया का त्रि सदस्यीय समिति द्वारा जाँच किया गया। समिति द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में पूर्व प्रधानाध्यापक तरूण कुमार झा एव विशिष्ट शिक्षक विकास कुमार झा, चन्दन कुमार, अमरेन्द्र कुमार एवं राजीव कुमार के विरूद्ध विद्यालय को विभागीय निदेशों की अवहेलना, विभिन्न मदों में व्यापक वित्तीय अनियमियतता, विभागीय निर्देशों की अवहेलना, अधिक भुगतान किए जाने तथा राशि गबन आदि का आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाया गया है। अतः उक्त परिपेक्ष्य में जॉच प्रतिवेदन संलग्न कर भेजते हुए निदेश है कि पत्र प्राप्ति के साथ ही उपरोक्त शिक्षकों के विरूद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकि दर्ज कराते हुए प्राथमिकि की प्रति अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।