
ओईनी न्यूजनेटवर्क।
समस्तीपुर । हॉली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के छात्रों ने सीबीएसई की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष कुल 284 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 16 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
विद्यालय का समग्र परिणाम 99 प्रतिशत रहा, जो उत्कृष्टता का प्रतीक है। तीनों स्ट्रीम दृ साइंस, कॉमर्स और आर्ट दृ में छात्रों ने अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया।
पी.सी.एम. स्ट्रीम से ’जतिन धंधानिया’ ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टाॅपर रहे। जबकि पी.सी.बी. स्ट्रीम से प्रतीक कर्ण ने 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर टाॅपर रहे। कॉमर्स स्ट्रीम में वेदान्त आनंद ने 95.2 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आर्ट स्ट्रीम से ’सौरव कुमार’ ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय में इस वर्ष कई विषयों में छात्रों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। उर्दू, रसायन शास्त्र और चित्रकला जैसे विषयों में छात्रों ने पूर्ण 100 अंक प्राप्त कर उत्कृष्टता का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकोंगणों ने सभी सफल छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और बताया कि सभी टॉपर्स को विद्यालय में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
हॉली मिशन हाई स्कूल निरंतर शिक्षा, संस्कृति एवं अनुशासन की उत्कृष्टता की दिशा में कार्यरत है और भविष्य में भी अपने टीम व बच्चों से ऐसे ही शानदार परिणामों की आशा करता है।