
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर । गुरूवार को समस्तीपुर प्रखण्ड स्थित केवस निजामत में एक पेड मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। जिसमें जगह-जगह सैकडो पेड लगाये गये। इस कार्यक्रम में मानरेगा से जुड़े सभी पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
इस अवसर पर सबसे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुखिया राजीब कुमार राय ने सभी अधिकारियों सहित आगत अतिथियों का फूल माला, चादर, पाग से स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए डीआरडी डायरेक्टर आशुतोष आनंद ने कहा कि सांकेतिक कार्यक्रम के तहत आरंभ यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस के तहत पूरे जिले में 8 लाख 30 हजार पेड़ लगाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हर एक पंचायत में 24 सौ पेड़ लगेगा। अब तक हमने 5,73000 पेड़ लगा लिए हैं। इसके रखरखाव के लिए भी पूरी व्यवस्था की गई है। इस दौरान पदाधिकारियों ने पेड़ पौधे के राख रखाव के लिए लोगों को जागरूक भी किया और कहा सिर्फ पेड लगाना ही पर्याप्त नहीं है, पेडों को वयस्क होने तक बच्चे की तरह देखभाल करना पेड लगाने से ज्यादा महत्वपूर्ण है।
मौके पर पीओ प्रवीण कुमार, आनन्द कुमार, धीरज कुमार, दिलनवाज खान, मो0 इसराइल, प्रिंस कुमार, रामनाथ कुमार, मो कैसर खान सहित काफी संख्या में महिला पुरूष मौजूद थे।