
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । अगले एक दो दिनों तक मौसम शुष्क तथा हाॅटेस्ट डे बने रहने की सम्भावना है। 27 अप्रैल के बाद मौसम में परिवर्तन होने का अनुमान है। जिसके तहत आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की घटना और तेज हवा के साथ वर्षा होने की सम्भावना है।



इस बाबत जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, और भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 30 अप्रैल, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते है।


इस अवधि में अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 25-29 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 4 से 8 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने की सम्भावना है। जिससे उमस भी परेशानी का सबब बन सकता है।


सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 60 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है।