
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। 23वाँ समस्तीपुर जिला स्कूल ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026 का गुरुवार को भव्य समारोह पूर्वक शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी रौशन कुशवाहा एवं अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर चैम्पियनशिप का विधिवत उद्घाटन किया।
भाईचारे और खेल भावना का सुंदर समन्वय :
इस चैंपियनशिप में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने अलग-अलग एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिससे पूरे आयोजन में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ भाईचारे और खेल भावना का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
खेल मानव जीवन का महत्वपूर्ण आधार :
समारोह को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि, खेल मानव जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। यह न केवल शारीरिक सुदृढ़ता प्रदान करता है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने खिलाड़ियों को ईमानदारी, समर्पण एवं खेल भावना के साथ भाग लेने हेतु प्रेरित किया।
युवाओं की प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम :
वहीं जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं और इससे भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा में सकारात्मक सहयोग मिलता है।