
ओइनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली के द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान (29 मई, 2025 से 12 जून, 2025) का आज समापन किया। इस 15 दिवसीय अभियान के अंतर्गत समस्तीपुर जिले के 90 पंचायतों को शामिल किया गया, जिसमें कुल 11830 किसानों (8918 पुरुष किसान एवं 2912 महिला किसान) ने प्रतिभाग लिया।
यह अभियान कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली के वैज्ञानिक के साथ-साथ डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के वैज्ञानिक तथा भारतीय कृषि अनुसंसधान संस्थान, उप-स्टेशन, पूसा के सहयोग से संचालित किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र बिरौली के अध्यक्ष डाॅ आरके तिवारी ने बताया कि इस अभियान के तहत किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं नई-नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई।
इस क्रम में मृदा परिक्षण के महत्त्व, टिकाऊ खेती के लिए जैविक एवं प्राकृतिक खेती, जीरो टिलेज, लेजर लैण्ड लेवलर, जलवायु अनुकुल कृषि तकनीक जैसे चान की सीधी बुआई, उच्च क्यारी विधि द्वारा मक्के की खेती, फसल विविधिकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अभियान के दौरान किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया तथा उनसे प्रतिपुष्टि भी लिया गया।