
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर । 14 साल के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 17 गेंदों में हाफ सेंचुरी और 35 गेंद पर सेंचुरी ठोक दी। इसमें 94रन सिर्फ छ्क्के व चौके से 11 छक्के 7 चौके आये।
इसके साथ नौवी कक्षा के छात्र वैभव ने 14 साल की उम्र में 14 बड़े रिकार्ड पर समस्तीपुर का नाम दर्ज करा दिया। वैभव की सफलता के पीछे उनके पिता संजीव सूर्यवंशी के त्याग और तपस्या का बडा योगदान है।

इस शानदार उपलब्धि से खुश होकर समाजसेवी सह व्यवसायी हरेंद्र कुमार तथा राय सोनी सिंह ने घोषणा किया है कि साईं इंटरप्राइजेज की ओर से वैभव के पिता को एम्पीयर इलेक्ट्रिक स्कूटर उपहार स्वरूप प्रदान किया जाएगा तथा वैभव को सम्मानित भी किया जाएगा।


मौके पर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला महासचिव मोo परवेज आलम, प्रखंड उपाध्यक्ष रंजीत कुमार रंभू, प्रखंड महासचिव संदीप सरकार, दिवाकर कुमार, विकास कुमार, संजय कुमार, मोo सज्जाद, अमन यादव आदि मौजूद थे l
