
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
ओईनी । मंगलवार को थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कोआडी में मोहम्मदपुर कोआडी निवासी अनिल सहनी के 6 वर्षीय पुत्र के शव दफनाने को लेकर दो समुदायों में जमकर बवाल हुआ। बवाल किसी बडी घटना में तब्दील होता इसके पुर्व ही पंसस प्रतिनिधि सह जदयू नेता पप्पू सिंह कुशवाहा की तत्परता से अंचलाधिकारी पल्लवी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रविश कुमार रवि, थानाध्यक्ष ओईनी आनंद शंकर गौरव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये और हालात को संभाला।
इस क्रम में स्थानीय मुखिया संजीव कुमार सिंह एवं बुद्धिजीवियों की मदद से लेागों को समझा कर मामले को शांत कराया।
इस बाबत जानकारी देते हुए जदयू नेता श्री कुशवाहा ने बताया कि पिछले मंगलवार 29 अप्रैल को श्मसान की भूमि से मिट्टी कटाई का स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किए जाने पर प्रशासन के सहयोग से तत्काल काम रोक का मामला शांत कराया गया था।
दरअसल मिट्टी कटाई के दौरान कई कंकाल निकले थे, जिसके आधार पर दूसरे समुदाय के लोगों ने इस भूमि कब्रिस्तान बताते हुए दावा किया गया। जबकि श्री कुशवाहा ने बताया कि ग्राम पंचायत राज मोहम्मदपुर कोआरी अंतर्गत वार्ड-07 खेसरा सं0-2509, 4129 निजी भूमि है जिस पर श्मशान अवस्थित है। यहां कई बारह वर्षो से या कहें सैकडों वर्षो से एक समुदाय द्वारा शव जलाने व दफनाने का कार्य होता है।
उन्हेांने बताया कि उक्त भूमि में पिछले साल ही महात्मा गाँधी रोजगार योजना के तहत बीते साल ही मिट्टी करण का कार्य किया गया था। मगर बीते 29 अप्रैल को हुए हंगामें के बाद दूसरे समुदाय के लोग भूमि को कब्रिस्तान बताने लगे हैं। इस संबंध में अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को उक्त आशय की जानकारी दे दी गई थी।
मौके पर पहुंचे पदाधिकारियों के पहल पर शव को दफना दिया गया। और अगामी 8 मई को दोनो पक्षों को बैठक कर मामले का निपटारा करने का निर्देश दिया।