
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । सस्ती, किफायती और पर्यावरण व स्वास्थ्य संरक्षण के लिहाज से आवागमन का बेजोड साधन है साईकिल। साईकिल की सवारी अपने आप में सम्पूर्ण व्यायाम है। विद्यालय के संस्थापक रामकुमार तिवारी ने मंगलवार को विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आयोजित साईकिल रैली के रवाना करते हुए उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि साईकिल की सवारी में पैसे की बचत के साथ-साथ कई प्रकार की बिमारियों से बचाव तो होता ही है, साथ-साथ पर्यावरण संरक्षित भी होता है।
बताते चलें कि मंगलवार को केशवचन्द ज्ञान निकेतन परिसर में हर तरफ उत्साह और उमंग का साम्राज्य व्याप्त था। इसी हर्षित व उल्लासित माहौल में बच्चों के हर्ष किलोल के बीच के बच्चों ने केशवचंद के निदेशक शशिकांत तिवारी के नेतृत्व में साइकिल जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से साईकिल चलाने केलिए जागरूक किया।
इस अवसर पर केशवचंद के सचिव रविकांत तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रतिदिन कम से कम 15 मिनट से आधा घंटा साईकिल चलाना चाहिए। साइकिल की सवारी से पर्यावरण संरक्षित रहता है और हम भी जोडों के दर्द, रक्तचाप, मोटापा, ऑक्सीजन की कमी, आदि दर्जनों बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं।
वहीं निदेशक शशिकांत तिवारी ने कहा कि जब से लोग साईकिल चलाना छोड़ कर मोटर चालित वाहन की सवारी करने लगते हैं उसके बाद से ही बीमारियां उन्हें परेशान करती है। जब बिमारी बढ जाती है तो मोटर साइकिल और कार से जिम जा कर साईकिल चलाते हैं।
शिक्षक सह परीक्षा इंचार्ज अमित कुमार, व अन्य सहायक शिक्षक राजेश कुमार आदर्श कुमार और रमेश कुमार के निर्देशन में विद्यालय से निकली यह साईकिल रैली चैती दुर्गा स्थान चैक धर्मपुर और चकनूर होते हुए विद्यालय तक पहुंची। इस दौरान बच्चों ने लोगों को जगह- जगह रुक कर लोगों को साईकिल चलाने केलिए जागरूक किया।
इस दौरान उन्होंने लोगों को बताया कि साइकिल न्यूनतम खर्च वाली सबसे सस्ती, पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम और नजदीक की दूरी तय करने के लिए बेहतरीन सवारी है।
मौके पर, एडमिनिस्ट्रेटिव इंचार्ज रितु कुमारी, एडमिशन इंचार्ज मनीष कुमार, ऐडमिशन काउंसलर खुशबू कुमारी, अमित कुमार, प्रशांत कुमार सहित सभी शिक्षक मौजूद थे।