
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । परीक्षा के अंतहीन सिलसिले का नाम ही जीवन ही। न तो एक परीक्षा आपके प्रतिभा का मुल्यांकन करने केलिए काफी है और न हीं यह अंतिम परीक्षा हैं। मंगलवार को सिटी सेंट्रल स्कूल ग्रुप के निदेशक संजीव कुमार पाण्डेय ने उक्त बातें छात्रों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि याद रखिये परीक्षा और परीक्षा फल सिर्फ और केवल सिर्फ एक दस्तावेजी औपचारिकता है। इसमें आपकी प्रतिभा को सहेजना नामुमकिन है। परीक्षा कभी आपकी प्रतिभा का अंतिम विश्लेषक नहीं हो सकते।
बताते चलें कि सीबीएसई बोर्ड ने मंगलवार को दसवीं व बारहवीं का परीक्षा फल जारी कर दिया। जिसमें सिटी सेन्ट्रल हाई स्कूल के छात्र-छात्र-छात्राओ ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं में शानदार परिणाम हासिल किए हैं।
सिटी सेन्ट्रल स्कूल ग्रुप के निदेशक संजीव कुमार पांडेय ने सफल छात्र – छात्राओं को मिठाई खिला कर भविष्य में और बेहतर करने की शुभकामना सहित बधाई दी है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि अभी तो आप ने एक पड़ाव पार किया है। आपमें सर्वोच्च उपलब्धि हासिल करने की अपार संभावनाएँ हैं। जिसे आपने और अच्छे अंक प्राप्त कर प्रमाणित किया है।
उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि का सम्पूर्ण श्रेय लगनशील व परिश्रमी छात्र-छात्राओं, अनुभवी, दक्ष एवं प्रतिबद्ध शिक्षकों और बच्चों के भविष्य सर्वश्रेष्ठ त्याग के प्रतीक अभिभावको को जाता है।
श्री पाण्डेय ने बताया कि विद्यालय की प्रगति शिखा ने 94.8 प्रतिशत, प्रणती शिखा 93.6 प्रतिशत, प्रियांशु रंजन 92.8 प्रतिशत, नीतू कुमारी एवं सौरव कूमार ने 92.8 प्रतिशत, मयंक राज व अमन कुमार ने 92.2 प्रतिशत, शुधांशु सिवांत 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं बारहवीं में हरेराम ठाकुर ने 92.6 प्रतिशत अंक लाकर अपना परचम लहराया है।
इस अवसर पर विद्यालय के वरीय प्राचार्य सीके ठाकुर ने सफल छात्र-छात्राओं को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी। वहीं पूरा सिटी सेन्ट्रल स्कूल ग्रूप प्रतिभाशाली छात्रों की सफलता का जश्न डुब गया।
स्कूल ग्रुप के प्राचार्य कविथा एम० करुणाकरण, मनीष कुमार, सुप्रिया कुमारी, रूपांजलि कुमारी के साथ- साथ शैक्षणिक प्रभारी आनंद शंकर, राधेश्याम ठाकूर, श्याम कुमार चैरसिया, मनीष भारद्वाज, सुदर्शन शर्मा संदीप, अर्जुन, शिवेश कौशल, आशा कुमारी, राज प्रिया, साधना कुमारी, रीता कुमारी, फैयाज अहमद, के॰ शशांक, प्रेरणा कुमारी, राहुल कुमार आदि शिक्षकों ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई और भविष्य के लिए बेहतरतम सफलता की कामना की।