
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। शहर के हरपुर एलौथ स्थित लीडर इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, समस्तीपुर में दिनांक 12 मई 2025 को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं ने नर्सों के कार्यों, उनकी समाज में भूमिका, परिवार व समाज के स्वास्थ्य एवं स्वस्थ समाज निर्माण में उनके योगदान को लेकर बैनर, पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने, नर्सें केवल स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ नहीं, बल्कि वे परिवार की सुरक्षा में एक अनदेखी शक्ति भी हैं। ‘नर्स है तो जीवन है’, ‘सेवा ही धर्म है’ आदि विविध स्लोगनों के माध्यम से समाज को नर्स के प्रति सकारात्मक व सम्मानजनक व्यवहार करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में संस्थान की चेयरमैन मोनी रानी ने छात्र-छात्राओं के प्रयास की सराहना करते हुए कहा, “नर्सों के योगदान को समझने और उन्हें समाज में सम्मान देना समय की आवश्यकता है।
आज हमारे छात्र-छात्राओं ने जिस तरह से इस दिन को मनाया है, वह वास्तव में प्रेरणादायक है। हमारा उद्देश्य है कि स्वास्थ्य क्षेत्र के दक्ष व संकल्पित पेशेवरों को तैयार करना है। लीडर इंस्टिट्यूट आगे भी इस तरह के सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में अग्रसर रहेगा।
कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। अंत में सभी को नर्सों के योगदान की महत्ता को समझाने और समाज में सकारात्मक सोच फैलाने का संकल्प दिलाया गया।