
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर/उजियारपुर । मेरा चुनाव लडने का कोई ईरादा नहीं। फिर भी मै जनता के भावनाओं की कद्र करता हूं। अगर क्षेत्र की प्रत्येक जनता मुझे एक-एक रूपये दे कर मुझे आर्शीवाद देती है तो ही मैं चुनाव मैदान में उतरने की बात पर विचार करूंगा।
उजियारपुर के कमला स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित मिलन समारोह के बाद संवाददाताओं के प्रश्नों का जवाब देते हुए प्रख्यात युवा समाज सेवी राजू सहनी ने उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि, मैं जरूरतमंद लोगों की सेवा चुनाव लडने केलिए नहीं करता। मैं गरीबी की लाचारी और मुश्किलों झेलता हुआ आप लोगों के आशीर्वाद से यहां तक पहुंचा हूं। गरीबी के जिन हालातों को मैने झेला है वह किसी और को नहीं झेलना पडे सिर्फ इसी सोच के साथ में हर गरीब, जरूरतमंद के मुश्किल वक्त में उनके साथ खडा होने का प्रयास करता हूं।
संवाददाताओं के पूछे जाने पर श्री सहनी ने यह भी कहा कि, वह विगत 5 वर्षों से दीन-दुखियों व लाचार गरीबों की सहायता करता आ रहा हूं, जो आगे भी अनवरत जारी ही रहेगा। इस तरह के काम से उन्हें आत्मीय संतुष्टि मिलती है।
चुनाव को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें जिलावासियों से कुछ नही, बस उनका प्यार और आशीर्वाद चाहिए। क्योंकि जितनी शक्ति गरीब व लाचार जनता जनार्दन के आशीर्वाद में होती है, उतनी ताकत किसी पद में नही होती है।