
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर/मोरवा। मंगलवार क़ो मोरवा विधानसभा अंतर्गत मोरवा उत्तरी पंचायत के लसकारा वार्ड एक मे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले मराठा वंश के शासक शाहू जी महाराज की पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद के अध्यक्षता मे मनाई गई।
इस अवसर पर सबसे पहले उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर मौजूद लोगों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। तदुपरांत समारोह क़ो सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री निषाद ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक कुशल एवं योग्य शासक थे।
उन्होंने गरीबों, वंचितों तथा शोषित वर्गों के लिए आरक्षण क़ो जन्म दिया तथा समाज के निम्न वर्गों के उत्थान के लिए शिक्षा हेतु प्रेरित किया। वे भारतीय समाज की प्रगति तथा सर्वागीन विकास के लिए उत्कृष्ट कार्य किया। इसलिए छत्रपति शाहू जी महाराज के उक्त विचारों क़ो राष्ट्रीय लोक मोर्चा जमीन पर उतरने के संकल्प लिया।
मौक़े पर पूर्व जिलापार्षद विभा देवी, प्रदेश महासचिव देवनारायण सिंह, जिलासचिव देवशंकर राय, रामानंद सिंह, पुलकुमारी कुशवाहा,डॉ दिलीप कुमार चौधरी,अमरजीत कुमार, जिलाध्यक्ष (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) मो बशीर, चंद्रशेखर राय, नितेश कुमार, मो प्रवेज आलम, अशर्फी पासवान, संजय कुमार राम, शिवनन्दन राम, रणधीर कुमार राय, कृष्णदेव साह, रंजीत राय, मुकेश कुमार चौधरी, कमलेश कुमार, मिथलेश कुमार, गनौर पासवान, नागेश्वर राम, सुनैना देवी, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, कान्ति देवी, चमेली देवी, फूलपरी देवी रामलाल सदा, अनिल सिंह कुशवाहा, संजय चौधरी निषाद, महावीर राम, संघर्ष कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।