
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के कमला गांव निवासी सह युवा समाजसेवी राजू सहनी ने रविवार को उजियारपुर स्थित भगवानपुर कमला उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मिलन समारोह सह संवाद समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राम श्रेष्ठ सहनी ने तथा संचालन पंकज कुमार ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हमारे समाज में किसी के साथ, किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो न तो कोई सांसद नजर आते हैं और न ही कोई विधायक हांथ बंटाने आगे आने का काम करते हैं। वे लोग तो महल औपचारिकतावश भी पीडितों की सुधि लेना मुनासिब नहीं समझते।
वहीं अगर समाजसेवी राजू सहनी को किसी प्रकार के दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में मालूम हो जाता है तो वे बिना भेद भाव किए निःस्वार्थ भाव से पीडितों व उनके परिजनों की मदद करने में सबसे पहले आगे आते हैं। चाहे किसी गरीब की बेटी की शादी हो या किसी के यहां आग लग गई है या किसी के यहां कोई अनहोनी घटना घटित हो गई है, जानकारी मिलते ही युवा समाजसेवी राजू सहनी अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अपने स्तर से मदद करते हैं।
इस तरह के कार्य से उजियारपुर विधानसभा के आम नागरिक राजू सहनी को आशीर्वाद देने का काम करते हैं। वक्ताओं ने कहा कि कि, आखिर कब तक उजियारपुर विधानसभा के लोग बाहरी नेताओं के पीछे पीछे घुमते रहेंगे और उनका झंडा ढ़ोते रहेंगे। आखिर कोई भी दल उजियारपुर के स्थानीय बेटा को टिकट देकर चुनाव क्यों नही लड़ाती है? इसलिए इस बार उन्हें युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी के रूप में स्थानीय उम्मीदवार चाहिए।
वक्ताओं ने श्री सहनी से अपील की कि आगामी विधानसभा चुनाव में अगर कोई पार्टी चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दे तो भी आप निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ें।
मौके पर जयराम साहनी, शिक्षक पंकज कुमार साहनी, मोहम्मद असरफ अली, मोहम्मद आलमगीर शेख, मोहम्मद जुबैर, मोहम्मद अकबर, शकीना खातून, इशरत परवीन, मोहम्मद रईस, गोलू पासवान, अरविन्द कुमार पासवान, योगेन्द्र राम, बैजनाथ सहनी, नवीन प्रसाद सिंह, रामश्रेष्ठ साहनी, अरुण पासवान, घुरण साहनी, सुरेश प्रसाद सहनी, नरेश पासवान, हरेंद्र साहनी, संजित सदा, रामप्रवेश सदा, रामवृक्ष सदा, कपिल पासवान, श्रीराम साहनी, चंद्रकांत सिंह, नकुल साहनी, संजित राम, योगेन्द्र पंडित, मन्टुन पंडित, अजित महतो सहित उजियारपुर विधानसभा के दर्जनों पंचायतों से आए सैकड़ों लोग मौजूद थे।