
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। रानी अहिल्या बाई जी एक कुशल प्रशासक और पररोपकारी शासक के रूप मे याद किया जाता है। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता का परिचय देते हुए अपने राज्य में सड़कों, पुलों और सार्वजनिक भवनों का निर्माण कराया। कई मंदिरों और तीर्थ स्थानों पर धर्मशाला का निर्माण करवाया। महिलाओं के लिए शिक्षा और सामाजिक सुधारो की शुरुआत की।
भाजपा उत्तरी जिलाध्यक्ष नीलम साहनी ने उक्त बातें रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयन्ती पर आयोजित समारोह में अपने संबोधन के दौरान कही।
उन्होंने कहा की उनकी न्याय प्रियता और लोगो के प्रति स्नेह और सहनभूति पूर्ण व्यवहार उन्हें लोकमाता के रूप में स्थापित करता है। इन्ही सब बातों केलिए उनका शासन काल होलकर राज्य के लिए स्वर्णिम युग माना जाता है।
बताते चलें कि मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी समस्तीपुर उत्तरी के द्वारा रानी अहिल्या बाई होलकर की 300वी जयंती भारद्वाज कॉम्प्लेक्स कल्याणपुर में जिला अध्यक्ष श्रीमती सहनी की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाई गई। जिसका संचालन शशिभूषण शर्मा ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य प्रमोद चन्द्रवंशी ने रानी अहिल्या बाई होलकर के न्याय प्रियता की चर्चा करते हुए बताया कि एक बार उनके पुत्र के रथ से दब कर गाय के बछड़े की मृत्यु हो गयी। इस पर उन्होंने अपने पुत्र को भी रथ से कुचल कर मृत्यु दंड की सजा सुना दी।
मौके पर कार्यक्रम प्रभारी मधुमाला जी संयोजक विजय शर्मा, अजय कुमार, सुनील कुमार गुप्ता, राजकुमार पाल, सुनील राय, संजीव राय, अनामिका रजक, जॉली कुमारी, नीतू देवी, सीता पांडेय, अरुण सहनी, विजय शंकर ठाकुर, ओम प्रकाश कुशवाहा, अभिजीत शर्मा, विजय चौधरी,
कन्हाई, सुधीर शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, प्रशांत कुमार, मुकेश सिंह, संगम कुमार, प्रमोद राम, रामबाबू ठाकुर, अभिराम ठाकुर, राजीव ठाकुर, सुशील मालाकार, राजन सिंह, मीरा देवी, शारदा देवी, उमाशंकर ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे।