
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर बाला,ताजपुर समस्तीपुर में नशा उन्मूलन पर जागरूकता कार्यशाला, निबंध ,पेंटिंग एवं संगीत,प्रतियोगिता का आयोजन मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र,समस्तीपुर द्वारा किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रेश्वर पासवान ने किया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं के द्वारा मानव श्रृंखला सह रैली का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व अमित वरीय शिक्षक श्री रविन्द्र कुमार ने किया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र, समस्तीपुर के परामर्शदाता अमित कुमार वर्मा ने कहा कि हमारा प्राथमिक उद्देश्य युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा नशामुक्ति के उपायों की जानकारी प्रदान करना है।
इस अवसर पर डीडीसी समस्तीपुर के संजय पासवान ने कहा कि यह कार्यशाला युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी। समारोह के अंत में निबंध,संगीत एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। आगत अतिथियों का स्वागत रविन्द्र कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रेश्वर पासवान ने किया।
मौके पर विद्यालय के शिक्षक अजय कुमार साहु, कंचन कुमारी, अलका कुमारी, पवन कुमार दास, धर्मेन्द्र कुमार, अनिता कुमारी, जूही प्रिया, मिथिलेश कुमार, रजनी कुमारी, के.एन. सिद्धान्त, सुनील कुमार, कुल सुभम आरा, प्रतिभा नयन, रामप्रित महतो, राजकुमार, सौरभ कुमार ठाकुर, मो० शमशेर आलम, राजकुमार राय, चन्दन कुमार. मुकेश कुमार कौशल आदि मौजूद थे।