
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर । बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री माननीय सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा में अब तक का सबसे बड़ बजट 2025/26 पेश किया है। जिसमें उन्होंने 316895 करोड़ का प्रावधान किया है। जिले के हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सह हसनपुर प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख सुभाषचंद्र यादव ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि यह पूर्व के बजट से लगभग 38000 करोड़ अधिक है।

इस बजट में आधारभूत संरचना पर काफी जोर दिया गया है, क्योंकि इसमें रोजगार और विकास को बढ़ावा देने, पथ निर्माण के लिए 17908 करोड़, शिक्षा के लिए 60974 करोड़, स्वास्थ्य के लिए 20335 करोड़, ग्रामीण विकास के लिए 16043 करोड़, ऊर्जा विभाग के लिए 13484 करोड़ और सूबे के सभी प्रखंडों में स्टेडियम का निर्माण, महिलाओं के लिए स्कॉलरशिप दुगुना करना, पिंक बस सेवा, महिला हाट की स्थापना, सभी पंचायत में कन्या विवाह मंडप की स्थापना आदि शामिल हैं।



श्री यादव ने कहा कि यह बजट बिहार के अर्थव्यवस्था के लिए लाभकारी साबित होगा। जो केन्द्र सरकार के द्वारा दिये गये विशेष सहायता जो बिहार को विशेष पैकेज की मांग को पूरा किया है।







