

ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। सचिव स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के आदेश के आलोक में शिक्षा विभाग बिहार सरकार के द्वारा बिहार के सभी प्रारंभिक, मध्य, उच्च, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 19 मई से 7 दिनों तक बुनियादी संचार कौशल सीखने के लिए विद्यालय स्तर पर भारतीय भाषा समर कैंप 2025 का आयोजन किया गया है।
जिसमें 75 से 100 विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। समर कैंप के अंतर्गत मुख्य रूप से विद्यार्थियों के बीच आत्म परिचय, शब्दावली निर्माण, वास्तविक जीवन की बातचीत, प्रथाओं, संस्कृति की सराहना, सुदृढ़ीकरण और आत्मविश्वास निर्माण आदि पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
इसके मार्गदर्शन के लिए प्रथम दिवस से सप्तम दिवस के बीच गतिविधियों एवं उनके सुझावित शिक्षा शास्त्रीय विवरणी को अलग से दिया गया है।
इसी क्रम में समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में आज तीसरे दिन संगीत, नृत्य एवं चित्रकला विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।इन कार्यक्रमों का सकारात्मक प्रभाव विद्यालय में महसूस किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षक शत्रुघन कुमार, संजीव कुमार झा, विमला कुमारी, दिवाकर कुमार सिंह, इंदिरा कुमारी, कंचन कुमारी, अर्चना कुमारी, अमजद हुसैन, अनंत कुमार यादव आदि का सक्रिय सहयोग रहा। इस दौरान प्रधानाध्यापक ने कला संस्कृति के विभिन्न आयामों का अभ्यास बच्चों एवं शिक्षकों को कराया। जिसका उपयोग बच्चों के कर आनंददाई वातावरण का सृजन किया गया।