
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । पिछले दिनों शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय प्रांत संयोजकों की वार्षिक बैठक संपन्न हुई। जिसमें देश के 40 प्रांतों से लगभग 170 से अधिक संयोजक, सह संयोजक और पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में कुछ नये दायित्वधारकों की घोषणा हुई जिसमें लंगट सिंह कॉलेज के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राजेश्वर कुमार, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, के राष्ट्रीय सह संयोजक बनाए गए हैं। वहीं जाने- माने शिक्षाविद पूर्व कुलपति प्रो के.सी. सिन्हा, को दक्षिण बिहार प्रांत का संरक्षक बनाया गया है।
इसी प्रकार श्री कृष्ण सिंह महिला महाविद्यालय, मोतिहारी के प्राचार्य प्रो पंकज कुमार उत्तर बिहार प्रांत के (प्रांत सह संयोजक) बनाए गए हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय के शोधार्थी गौरव पंवार को उत्तर बिहार प्रांत संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं अभयकांत श्रीवास्तव, को प्रांत सह संयोजक बनाया गया है।
जबकि सहायक प्राध्यापक, डॉ दयानंद मेहता, को राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन के क्षेत्रीय संयोजक बनाए गए हैं।

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के उत्तर बिहार प्रांत के प्रकाशन प्रभारी प्रो पीके झा प्रेम तथा आत्मनिर्भर भारत प्रभारी ई मनोहर सिंह ने नवीन दायित्वधारियों को बधाई संग शुभकामनाएं दी हैं तथा केन्द्रीय समिति को साधुवाद दिया है।