
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
पूसा। पृथ्वी को संरक्षित करने को, करें कुछ ऐसा कि सर्वत्र हरियाली हो। हर व्यक्ति कम- से -कम एक पेड़ लगायें ताकि चहुंओर चिर खुशहाली हो और धरा न ऑक्सीजन से खाली हो। उच्च माध्यमिक विद्यालय दिघरा में वृक्ष की पत्तियों से सज कर वृक्ष मानव बने राजन कुमार ने उक्त बातें कही।उसने कहा कि इससे सांस का संकट तो दूर होगा ही, स्वस्थ पर्यावरण में हम भी स्वस्थ रहेंगे।
अवसर था उच्च माध्यमिक विद्यालय दिघरा के ईको क्लब द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम का।इस अवसर पर क्लब के संयोजक शिक्षक मुकेश कुमार मृदुल ने बताया कि विभाग द्वारा क्लब के निर्देशानुसार बच्चों को पृथ्वी दिवस का उद्देश्य, महत्व, औचित्य और आवश्यकता को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बताया गया है।

इसके पुर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक मंडल राय ने कार्यक्रम का उद्घाटन विधिवत उद्घाटन किया। तदुपरान्त कल्पना कुमारी और चंदा कुमारी ने पृथ्वी दिवस पर आकर्षक पेंटिंग बनाकर लोगों का मन मोह लिया। वहीं शताक्षी प्रभा और रत्ना रानी ने पृथ्वी संरक्षण से संबंधित प्रस्तुति से लोगों को जागरूक किया।
जबकि विद्या कुमारी, स्वाति कुमारी, आयुषी कुमारी ने पृथ्वी संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त कर तालियां बटोरी। रवि और रोहित के हरे- भरे वातावरण का माॅडल को भी लोगों ने जम कर तारीफ की।
इसके अलावा अन्य छात्र -छात्राओं ने पृथ्वी के सम्मान पौध रोपण का संकल्प लेते हुए ‘हरी -भरी धरती हमारी, दुनिया में यह सबसे न्यारी’ स्लोगन का उद्घोष किया। इस क्रम में विष्णु देव पासवान, उमेश कुमार पंडित, पल्लवी कुमारी और नवीन कुमार आदि ने भी छात्र-छात्राओ को संबोधित किये।

