
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। बिहार समाज विज्ञान अकादमी का चतुर्थ वार्षिक सम्मेलन इस वर्ष 17-18 मई 2025 को यू.आर. कॉलेज, रोसड़ा, समस्तीपुर में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का प्रमुख विषय विज्ञान, समाज एवं विकास रहेगा जो समाज और विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श का अवसर प्रदान करेगा। सम्मेलन में समाजशास्त्र, राजनीति, विज्ञान और विकास के विशेषज्ञों के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रमुख व्यक्तित्व भी शिरकत करेंगे।
बिहार समाज विज्ञान अकादमी के महासचिव सह सम्मेलन के संयोजक डॉ. घनश्याम राय ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज और विज्ञान के रिश्तों पर नवीनतम शोध प्रस्तुत करना और विकास के नए मार्ग पर चर्चा करना है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
डॉ. राय, ने बताया कि यह सम्मेलन एक ऐतिहासिक अवसर होगा, जिसमें देशभर से समाजशास्त्री और शोधकर्ता एक मंच पर मौजूद होंगे। उन्होंने पंजीकरण लिंक साझा करते हुए सभी इच्छुक प्रतिभागियों से https://forms.gle/oXzh5Dq92UDstejf9 लिंक पर शीघ्र पंजीकरण कराने और सम्मेलन के सफल आयोजन में योगदान की अपील की है।