
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देशानुसार शनिवार को महिला सशक्तिकरण सम्मेलन, एवं जागरूकता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई।



लोजपा रा जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समस्तीपुर जिला प्रभारी प्रभाकर ठाकुर उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विभा देवी ने की।



इस अवसर पर लोजपा (रा) जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति के सहयोग के बिना कोई अभियान आज तक न पूरा हुआ है, न हो सकता है। इसलिए राजनीतिक गतिविधियों में आप भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें और पार्टी के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के विजन को हर घर तक पहुंचाए।



वहीं जिला प्रभारी प्रभाकर ठाकुर ने कहा कि आप सभी महिलाओं की भागीदारी पार्टी और संगठन ही नहीं देश केलिए भी बहुत ही अहम है। इसलिए राजनीति में महिला को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।


बैठक में समस्तीपुर जिला महासचिव प्रदीप सिंह, ब्रजदेव झा, प्रदेश सचिव संतोष पासवान, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राकेश साहू, आई टी सेल जिला अध्यक्ष श्याम पासवान, संगठन सचिव मुकेश कुमार, समस्तीपुर प्रखंड अध्यक्ष अरुण झा, महिला मोर्चा से नुतन कुमारी, रीना सहनी, आरती सिंह, शीला देवी, रंजू देवी, आदि मौजूद थे।

