
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
पूसा । मंत्री सूचना एवं जनसंपर्क विभाग महेश्वर हजारी ने बुधवार को कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पूसा के हरपुर पंचायत में बीते दिन हुई अगलगी की घटना में अपना सबकुछ गंवा बैठे पीड़ितों के बीच सहायता राशि का चेक वितरित किया।
इस दौरान उन्होंने पीडितों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए हरपुर के श्याम किशोर पंडित को चार बकरियां एवं एक गाय के जलने के कारण 53000 का मुआवजे का चेक प्रदान किया। वहीं अगलगी के शिकार मोहम्मदपुर क्वारी के अकलू सहनी को 12000 का चेक दिया गया।
इसके अलावा श्री हजारी ने चार लाभूको को वासगीत पर्चा दिया। जिनमें कुबौली राम पंचायत के राजू राम एवं राजेश राम दोनो पिता छोटन राम, शोभा देवी पति अशोक चैधरी, एवं महमदपुर देवपार अख्तियारपुर चंदौली के तुनई पासवान शामिल है।
मौके पर अंचलाधिकारी पल्लवी, बीडीओ रविश कुमार रवि, पंसस ताराचंद मेहता, समाजसेवी पप्पू कुमार, बीस सुत्री प्रखण्ड अध्यक्ष रणधीर कुमार, हरपुर मुखिया विजय साह, राजेश ठाकुर, संजय कुमार, अजय कान्त भूषण, विधायक प्रतिनिधि श़त्रुघ्न सिंह, पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार, आशुतोष कुमार, मोनू कुमार, राजकुमार पासवान सहित कइ लोग मौजूद थे।