
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । रविवार को होली मिशन हाई स्कूल, के काशीपुर, मोहनपुर, सतमलपुर एवं दलसिंहसराय सहित सभी शाखाओं में खासी चहल पहल थी। पूरा परिसर बच्चों की किलकारी व अभिभावको की सौम्य उपस्थिति से गुलजार था। अवसर था पैरेंट टीचर मीट का।


बताते चलें कि रविवार को होली मिशन की सभी शाखाओं में शैक्षणिक सत्र 2024-25 का वार्षिक परीक्षा फल प्रकाशित किया गया। इसी अवसर पर विद्यालय द्वारा सुबह 9 बजे से अपराहन 1 बजे तक पी.टी.एम. का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रेप-1 से नवम् वर्ग एवं 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावाक बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपने पाल्यों के संबंध में विस्तृत शैक्षिक जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान वर्ग शिक्षक-शिक्षिकाओ द्वारा अभिभावकों को बच्चों के परीक्षा परिणाम के साथ-साथ उनके अन्य गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। उक्त अवसर पर अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा किए जा रहे विभिन्न आयोजनों की जानकारी प्राप्त करने में गहरी अभिरूचि दिखाई। परीक्षा में सम्मिलित कुल छात्र-छात्राओं के 80 प्रतिशत अभिभावकों अपनी उपस्थिति रही। यह बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति उनकी गंभीरता और जागरूकता का परिचायक था।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अमृत रंजन उप प्राचार्य अपराजिता पांडे ने बच्चों के व्यक्तित्व के विकास में अभिभावकों के सहभागिता को अनिवार्य बताया। ज्ञातव्य हो कि उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक धर्मांश रंजन ने स्वयं प्रत्येक गतिविधियों का अवलोकन किया और अभिभावकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।