
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । मंडल कारा समस्तीपुर में महिला एवं बाल विकास निगम एवं आशा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत अचार निर्माण प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।
कारा अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा ने उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला बंदियों को जेल से निकलने पर आत्मनिर्भर बनाना है। ताकि वो सम्मान पूर्वक अपना जीवन यापन कर सकें।
वहीं मुख्य अतिथि जिला परियोजना प्रबंधक जितेंद्र कुमार साह ने कहा कि प्रशिक्षण लेने के बाद इन्हें स्वरोजगार से भी जोड़ा जाएगा। आयोजक संस्था आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने कहा कि इस प्रशिक्षण में महिला एवं पुरुष बंदियों दोनो शामिल होंगे।
मौके पर सहायक अधीक्षक कंचन कुमारी, महिला एवं बाल विकास निगम समस्तीपुर के संजय कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की चीफ रंजू चैधरी ने भाग लिया। मौके पर प्रशिक्षक रश्मि कुमारी मौजूद थे। आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन सहायक अधीक्षक रवि कुमार झा ने किया।