
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर/कल्याणपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन पर झंझारपुर में आयोजित जन सभा को सफल बनाने की कावायद जोरों पर है। इसको लेकर जिले में प्रखण्डवार विधायक, सांसद सहित भाजपा नेता व पदाधिकारी लोगों से अगामी 24 अप्रैल को झंझारपुर चलने की अपील करते दिख रहे हैं।
इसी कडी में सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री बिहार सरकार महेश्वर हजारी ने रविवार की देर शाम कल्याणपुर प्रखण्ड में पीएम के जनसभा में अधिकाधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर एनडीए के विभिन्न घटकदलो के नेताओं व कार्यकताओं के साथ बैठक की। जिसमें प्रधान मंत्री के आने तथा बिहार को अनेक योजनाओं सौगात मिलने के घडी का साक्षी बनने की बात कहते हुए कल्याणपुर विधान सभा (सु०)के सभी घटदलों को एक साथ चलने का आह्वान किया।


मौके पर कल्याणपुर पूसा के प्रखण्ड अध्यक्ष सह समिति अध्यक्ष (जद यू) ,भाजपा के मण्डल अध्यक्ष गण एंव अन्य गण मान्य नेता, कार्यकर्तागण मौजूद रहें।


