Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
  • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
  • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
  • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
  • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
  • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
  • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
  • नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » नफरत फैलाकर देश के भीतर की जा रही है संविधान और लोकतंत्र की हत्या : कॉ दीपांकर भट्टाचार्य,

नफरत फैलाकर देश के भीतर की जा रही है संविधान और लोकतंत्र की हत्या : कॉ दीपांकर भट्टाचार्य,

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar22/05/2025No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
मंचासीन भाकपा नेता।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

समस्तीपुर/विभूतिपुर। प्रखंड के पतैलिया में दिवंगत रामदेव वर्मा के तीसरे स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित सेमिनार भारत में फासीवाद का उभार और कम्युनिस्ट के आंदोलन का सौ साल विषय पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कॉ दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि 2025 भारत में कम्युनिस्ट आंदोलन की सौ साल है। यह संयोग ही है कि इसी साल आरएसएस की स्थापना को भी सौ साल पूरे हो रहे हैं। भारत के संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में आरएसएस अधिकांश समय तक हाशिए पर रहा, किंतु आज वह सत्ता में आकर पूरे देश को ब्राह्मणवादी-मनुवादी विचारधारा के शिकंजे में कसने की पूरी कोशिश कर रहा है।

कॉ भट्टाचार्य ने कहा कि एक ओर, मोदी सरकार भारत की साम्राज्यवाद-विरोधी विरासत के साथ विश्वासघात करते हुए अमेरिका के सामने घुटने टेक रही है वहीं दूसरी ओर, देश के भीतर संविधान और लोकतंत्र की हत्या करते हुए मुसलमानों, दलितों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं और आदिवासियों के अधिकारियों पर लगातार हमले कर रही है ।

उन्होंने कहा कि कम्युनिस्टों ने हमेशा आर॰ एस॰ एस॰की फासीवादी मंशाओं का डटकर विरोध किया है और आज भी फासीवादी उभार के विरुद्ध लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की लड़ाई के अग्रिम मोर्चे पर मजबूती से डटे हुए हैं। इस अवसर पर भाकपा माले के बिहार राज्य कमेटी के सचिव कॉ॰ कुणाल ने कहा कि आज जब देश फासीवादी ताकतों के सबसे क्रूर हमले का सामना कर रहा है तो कॉ॰ रामदेव वर्मा की अनुपस्थिति गहराई से महसूस होती है।

काराकाट के सांसद और पोलित ब्यूरो सदस्य कॉ राजाराम सिंह ने कहा कि भाकपा माओवादी के महासचिव सहित अन्य छब्बीस लोगों की निर्मम हत्या की घोर निंदा करता हूँ। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस द्वारा मिथिला को उन्माद और उत्पात की प्रयोगशाला बनाने की हर कोशिश को मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए।

अपने संबोधन में पोलित ब्यूरो सदस्य कॉ धीरेन्द्र झा ने कहा कि मिथिलांचल आजादी के आंदोलन के दौर से ही कम्युनिस्टों का एक मजबूत गढ़ रहा है। आज एक बार फिर से मिथिलांचल में उसी संघर्ष की तपिश पैदा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अनगिनत बलिदानों से पवित्र इस धरती पर कम्युनिस्ट आंदोलन के सौ वर्ष पूरे होने पर यह आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय है।

केंद्रीय कमेटी सदस्य कॉ मंजू प्रकाश ने सेमिनार के सफल आयोजन के लिए उपस्थित लोगों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। कम्युनिस्ट आंदोलन के सौ साल पूरे होने के अवसर पर दर्जनों 70 वर्ष से अधिक उम्र के अलग-अलग कम्युनिस्ट विचारधारा के नेता व कार्यकर्ताओं को महासचिव ने सम्मानित किया।

मंच पर समस्तीपुर जिला सचिव उमेश कुमार, जिला स्थायी कमेटी सदस्य ललन कुमार, फूलबाबू सिंह, अमित कुमार, दिनेश कुमार सिंह, महावीर पोद्दार, जीबछ पासवान, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, विभूतिपुर प्रखंड सचिव अजय कुमार मौजूद थे।

 

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

कम्युनिस्ट आंदोलन सौवीं वर्षगांठ
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम

03/08/2026

क्यों जश्न में डूबा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय? आइए जानते हैं वजह

01/08/2026

दो पायलटों को डीआरएम ने क्यों दिया सराहना पत्र?

28/07/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?