
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । सोमवार को मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत राज्य के 75 हजार परिवारों को प्रथम किस्त के रूप में 1155.37 करोड़ रूपये की राशि सिंगल क्लीक के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित किया गया।







इस दौरान रोशन कुशवाहा, जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के वित्तीय वर्ष 2024-25 में मोरवा प्रखंड के ग्यारह लाभुकों 1. काजल कुमारी, पति दिलीप राय, 2. ममता देवी, पति राम बहल राय, 3. बबिता देवी, पति मोहन कुमार सिंह. 4. कुमारी रूपम, पति राकेश कुमार सिंह, 5. दीपा कुमारी, पति हरिचन्द्र कुमार, 6. मीरा कुमारी, पति संतोष कुमार 7. गीता देवी, पति बिन्द भगत, 8. रीना देवी, पति रामबाबू चैधरी, 9. सुनिता देवी, पति नवल चैधरी, 10. अंजुम फिरदौस, पति शरफुर रहमान एवं 11. मो तरन्नुम बानो, पति मो० जियाउल को स्वीकृति पत्र एवं प्रखंड पूसा के पाँच आवास पूर्ण करने वाले लाभुकों 1. संगीता देवी, पति अजय साह, 2. सुमन देवी, पति महेश ठाकुर 3. कल्पना देवी, पति नरेश कुमार झा, 4. अम्बिका देवी, पति वैद्यनाथ झा एवं सुमिया देवी, पति चन्द्रमणि सिंह को प्रतिकात्मक चाभी प्रदान की गई।




प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत के वित्तीय वर्ष 2024-25 में समस्तीपुर को कुल 44870 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें अबतक दो चरणों में कुल 40113 आवास की स्वीकृति प्रदान की गई है। कुल 37970 लाभार्थियों को प्रथम किस्त का भुगतान हेतु वेरिफायड किया जा चुका है। इसके विरूद्ध आज मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इस जिले के कुल 2831 लाभार्थियों को प्रथम किस्त की राशि मो० 11,32,40,000 रुपए का भुगतान किया गया है। वहीं कुल 5240 आवास को पूर्ण कराया जा चुका है। वित्तीय वर्ष 2024-25 अंतर्गत आवास पूर्णता में राज्य में जिला का स्थान दूसरा है।


मौके पर संदीप शेखर प्रियदर्शी, उप विकास आयुक्त, हरिमोहन कुमार, परियोजना पदाधिकारी सह निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम के साथ ग्रामीण विकास विभाग के जिला/प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

